महाराष्ट्र के रायगढ़ मे भूस्खलन होने से भारी नुकसान 4 की मोत 50 दबे NDF की चार टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की है ये घटना
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरा गांव पहाड़ की मिट्टी से गिर गया है। अबतक २२ लोगों की जान बच गई है। हादसे में अबतक चार लोग मर गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए हैं। रायगढ़ पुलिस ने यह जानकारी दी है। मलबे में अब भी सौ लोग फंसे होने की आशंका है। खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में बुधवार देर रात 11 बजे भूस्खलन हुआ।

राहत ओर बचाव कार्य के लिए जुटी NDRF की टीम
पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर हैं। जबकि NDF की चार टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन में राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
घटना स्थल पर महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री घटना स्थल पर पहुचे
महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे देर रात भूस्खलन से प्रभावित खालापुर जिले के इरशालवाड़ी पहुंचे। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि अब तक 22 लोगों को बचाया गया है। कई लोग अभी भी फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, जिला प्रशासन और पुलिस के सौ से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। NDF, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से हमारी सहायता मिल रही है।
Hi nkiticampus.com admin, Your posts are always well written and informative.