लहसुन की कली खाने से खत्म होते हैं ये रोग

लहसुन सदियों से हमारे किचन का हिस्सा रहा है, जो खाने का जायके बढ़ाने के साथ- साथ कई पोषक तत्व से भी भरपूर है।

लहसुन में फास्फोरस, जिंक, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गुणों की खान के चलते यह किसी औषधि से कम नहीं।

आमतौर पर लोग खाली पेट लहसुन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आइए जानते लहसुन के कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

लहसुन पेट साफ करने काफी कारगर है। इसके सेवन से पेट संबंधित बीमारियां कभी नहीं होती।

हार्ट से जुड़ी परेशानियों के लिए भी लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से खून का जमाव कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा टलता है।

लहसुन में भारी मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्पर्म क्वालिटी की गुणवत्ता बढ़ती है।