अब मिशन समुद्रयान, 'मत्स्या 6000' बनाएगा नया रिकॉर्ड

समुद्रयान भारत का पहला मानवयुक्त महासागर मिशन है जिसका मकसद समुद्र की गहराई में जाकर शोध और दुर्लभ खनिजों का खनन करना है।

इस मिशन के लिए जिस वाहन को तैयार किया जा रहा है, उसे 'मत्स्य 6000' सबमर्सिबल पनडुब्बी नाम दिया गया है।

तैयार होने पर ये वाहन 3 विशेषज्ञों को समुद्र के भीतर 6 किलोमीटर की गहराई तक ले जाने में सक्षम होगा।

29 अक्टूबर 2021 को भारत ने पहले मानवयुक्त मिशन 'समुद्रयान' की शुरुआत की थी ।

मानवयुक्त सबमर्सिबल 'मत्स्या 6000' का शुरुआती डिजाइन पूरा हो गया है। इसरो, आईआईटीएम और डीआरडीओ सहित विभिन्न संगठनों से वाहन मिलना शुरू हो गया है।

समुद्रयान पहल के तहत मत्स्य- 6000 टाइटेनियम के मिश्रधातु से बना है और इसका व्यास 2.1 मीटर है।